Loading ...
बिलासपुर

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला की सरपंच चुनाव में हुई शानदार जीत, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने फोन कर दी बधाई

बिलासपुर। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच पद का चुनाव जीत कर ग्राम भरारी के सरपंच बने। वे अपने प्रतिद्वंदी को 700  मतों से हराया । 

विनय शुक्ला के जीत के बाद उनके समर्थकों ने गांववासियों के साथ मिलकर ढोल ताशा, आतिशबाजी के साथ शानदार विजय जुलूस निकाला और मतदाताओं का आभार जताया।

इस दौरान विनय शुक्ला ने कहा कि गांव की जनता ने आशीर्वाद दिया है जनता की सेवा करना गांव के लोगर के बीच हमेशा सुख दुख में रहने के कारण लोगो ने अपना आशीर्वाद दिया है, मेरा एक मात्र उद्देश्य गांव का विकास है गांव के लोगो जरूरत पूरा करना है, जनता ने सहयोग किया है मै हमेशा लोगो के बीच रहकर उनकी सेवा करूंगा, खेती , रोजगार, और आवास की समस्या को वो प्रशासन के माध्यम से लोगो तक पहुंचाएंगे, जनता ने विश्वास किया है मै उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

वही पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी विनय शुक्ला को जीत की बधाई दी और जनता के बीच रहकर उनके कामों को रुचि लेकर करने की सलाह भी है। आपको बता दे कि विनय शुक्ला पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के बेहद करीबी लोगों में माने जाते है।