बिलासपुर
नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का कल होगा शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित क्षेत्र के सभी विधायक शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर। नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का कल 28 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे मुंगेली नाका मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य आतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित होंगे।