नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदो का हुआ शपथ ग्रहण, वार्ड नं 30 के पार्षद विनोद सोनी ने भी लिया शपथ, कहा वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता : विनोद सोनी

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर सहित शहर के 70 वार्डों से जीत कर आए पार्षदों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। सभी को जिले के कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा शपथ कराया गया।

सर्व प्रथम नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात 10 ..10 के समूहों में पार्षदो का शपथ कराया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 30 के बीजेपी पार्षद विनोद सोनी ने भी शपथ ली। पिछले 35 सालों से वे मन्नू लाल शुक्ल वार्ड न 30 गोडपारा के पार्षद पद पर चुनते आ रहे है। वे पूर्व में बिलासपुर नगर निगम के महापौर भी रहे। उनका क्षेत्र में जनाधार अच्छा है, जिसकी वजह से वे उस वार्ड से लगातार 35 वर्षों से जीत कर आ रहे है। इस वर्ष भी उनकी वार्ड की जनता ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें अपना पार्षद चुना है। वरिष्ठ एवं अनुभवी पार्षद होने के कारण उनका नाम नगर निगम के सभापति की दौड़ में भी देखा जा रहा है।
शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने कहा कि अपने वार्ड की जनता की सेवा करना उनका पहला कर्तव्य है। अपने वार्ड के नागरिकों को पानी, बिजली,वार्ड की साफ सफाई, राशन कार्ड जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं जनता के विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।