बिलासपुर
ब्रेकिंग। विनोद सोनी बने नगर निगम सभापति, ग्लोबल 24 न्यूज की खबर पर लगी मुहर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नं 30 मुन्नू लाल शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं पूर्व महापौर विनोद सोनी बिलासपुर नगर निगम के सभापति चुने गए है।
ग्लोबल 24 न्यूज ने इसकी जानकारी पूर्व में ही प्रकाशित कर दिया था कि विनोद सोनी बिलासपुर नगर निगम के सभापति होंगे। पार्टी के पर्यवेक्षक आने पर पार्टी में उनके नाम पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दे दी थी । उनके नाम की सिर्फ घोषणा किया जाना बाकी था। जिसकी आज औपचारिक रूप से घोषणा कर दी गई है।