चिल्हाटी में हाउसिंग बोर्ड एवं स्कूल के नजदीक अवैध ईट भट्ठा संचालित, लोग परेशान शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही

बिलासपुर। आज शहर के अनेक क्षेत्रों में बड़े पैमाने में अवैध ईट भट्ठे संचालित हो रही है। लेकिन खनिज विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
वही इन ईट भट्टों से निकलने वाली धुआं के प्रदूषण से लोग परेशान है। रिहायशी इलाकों में इस तरह अवैध चल रहे ईट भट्ठे की शिकायतो पर भी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे साफ जाहिर है कि यह सब विभाग की जानकारी में हो रही है।
शहर के मोपका में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं बच्चो के स्कूल के नजदीक इसी तरह का एक अवैध ईट भट्ठा संचालित हो रहा है। जो अपने रसूख के बल पर अवैध रूप से कई एकड़ शासकीय जमीन पर भी कब्जा जमाकर अपना यह अवैध ईट भट्ठा संचालित कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ईट भट्ठा संचालक अरपा नदी के पास होने का भी फायदा उठा रहा है। नदी के किनारे की रेतीली मिट्टी भी अवैध तरीके से बड़े पैमाने में खुदाई कर ईट बनाने में यह उपयोग कर रहा है।
गांव वाले के अनुसार इसकी शिकायत के बाद भी विभाग इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । इससे साफ जाहिर हो रहा है कि यह सब अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है। जिसके कारण लोगो की शिकायतो के बाद भी विभाग इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही।
उम्मीद करते है कि जिले के नए कलेक्टर इस खबर को संज्ञान में लेकर शहर में संचालित हो रहे अवैध ईट भट्ठों पर उचित कार्यवाही करेंगे।