Loading ...
बिलासपुर

सेंट जेवियर हाई स्कूल, व्यापार विहार में “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”मनाया गया

 

बिलासपुर। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेंट जेवियर हाई स्कूल, व्यापार विहार,में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार गिरी, (वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, SECR), तथा  प्रबल कुमार रॉय, जो कि प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार से योग में डिप्लोमा धारक हैं, उपस्थित रहे।

इस समारोह में प्राचार्य जे.एस. हुंडाल, उप- प्राचार्या श्रीमती रंजना बहादुर, प्राध्यापिका श्रीमती ए. ललिता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समग्र तन्दुरुस्ती को बढ़ावा देना तथा आधुनिक जीवन में योग के महत्व को उजागर करना था।

मुख्य अतिथियों ने विभिन्न योग आसन और श्वास तकनीकों के साथ सजीव योग सत्र का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, और योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों का अनुभव किया।

प्राचार्य जे.एस. हुंडल ने संतुलित जीवनशैली में योग के महत्व पर ज़ोर देते हुए सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को स्थान देने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के अंत मे सभी ने  स्वस्थ व जागरूक जीवनशैली को बढ़ावा देने के संकल्प लिया।