Loading ...
बिलासपुर

सरकारी जमीन पर महापौर का अवैध ईट भट्ठा संचालित, कांग्रेस पार्षद दल ने कार्यवाही की मांग की, हितग्राहियों को 03 महीने का चावल वितरण नहीं हुआ मियाद बढ़ाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी एवं उनके पति अशोक विधानी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर ईंट भट्ठा चलाने का एक मामला सामने आया है। जिस मामले को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप सहित कांग्रेस पार्षद दल के नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर  कार्यवाही की मांग की।

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने   राशन दुकानो में हितग्राहियों को 30 जून तक चावलो के आवंटन नहीं होने से चावल आवंटन की तिथि को बढ़ाने की मांग कलेक्टर से की।

आज कांग्रेस पार्षद दल के नेता एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कांग्रेस पार्षद दलों के साथ जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की और महापौर पूजा विधानी एवं  उनके पति अशोक विधानी के द्वारा देवरी खुर्द तथा बूटा पारा में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा करके ईट भट्ठे का संचालन किए जाने की शिकायत की है और इस मामले में तत्काल कोई बड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा  कि शहर में अवैध निर्माण तोड़ी जा रही हैं और सरकारी जमीन पर से कब्जा हटाया जा रहा है। फिर महापौर के ईंट भट्टे पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। साथ ही भरत कश्यप ने कहा है कि बिलासपुर जिले में 600 से अधिक राशन दुकानों में 3 महीने का चावल का आवंटन नहीं हुआ है। अभी सिर्फ 70% हितग्राहियों को ही 3 महीने का चावल का आवंटन हुआ है 30% लोग अभी भी चावल वितरण से वंचित है। जिले में सबसे अधिक राशन दुकाने है और हजारों की ताकत में हितग्राही चावल से वंचित है। हितग्राही को चावल का वितरण करने की तिथि जुलाई माह तक बढ़ाने की मांग कांग्रेस पार्षद दलों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से की। 

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नेता प्रतिशत भारत कश्यप संतोषी रामा बघेल शहजादी कुरैशी, इब्राहिम खान, अमित भारते ओम कश्यप, गायत्री साहू,लक्ष्मी साहू, अनीता कश्यप, पुष्पेंद्र साहू ,शेख असलम , सीमा शुक्ला ,असगरी बेगम, रीता कश्यप, दिलीप पाटिल,सुनील सोनकर ,मोहन श्रीवास,  आशीष पाल, भरत निर्मलकर, रितेश सिंह, पूर्व पार्षद आदि शामिल है।

   ०देखिए वीडियो.….