Loading ...
बिलासपुर

रामा वैली सोसायटी के सदस्यों ने बिल्डर पर तालाब और कोटवारी जमीन में कॉलोनी बनाने का लगाया आरोप, शासन से निष्पक्ष जांच कर सीमांकन कराने की रखी मांग

बिलासपुर।  रायपुर रोड स्थित रामा वैली कॉलोनी के रामा वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर कॉलोनी के बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन को गैरकानूनी तरीके से हड़प कर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।

सोसायटी के सचिव पीवीआर नायडू ने बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कहा  कि यह कॉलोनी कोटवार को आबंटित शासकीय भूमि 0.943 एकड़ जो कि बैंक में बंधक रखा गया है। जिसमे से 19200 sq fit भूमि को बिल्डर प्रकाश ग्वालानी द्वारा बी 1 खसरा मे अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
वही कॉलोनी के मध्य 57,285 sqft में 5000 x 4 =20,000 sqft में 4 (चार) गार्डन निर्मित किए गए हैं और शेष बचे लगभग 37,000 sq.fit ग्रीन लैंड (पार्क) की भूमी में अवैध व्यवसायिक परिसर और पार्किंग बनाकर बेच दिया है,बिल्डर ने कॉलोनी के 32646 sqft ग्रीन लैंड (पार्क) की भूमी में से करीब 12,000 sqft में अवैध क्लब का निर्माण करा दिया है।
खसरा NO. 10 से लगा हुआ पूर्व और दक्षिण में खसरा NO.55 जिसका रकबा 1,007 हेक्टर और खसरा NO. 56 जिसका खसरा रकबा 4.684 हेक्टर है जो कि राजस्व रिकॉर्ड मे शासकीय भूमी और शासकीय तालाब है कुल रकबा 5,691 हेक्टर (14,063 एकड़) है। जिसमें भी बिल्डर के द्वारा हेरा फेरी कर फर्जी दस्तावेजों से विक्रय कर दिया है।

सोसायटी के सदस्यों ने शासन से मांग की है कि बिल्डर की इस अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो, सम्पूर्ण कॉलोनी क्षेत्र का T&C के द्वारा स्वीकृत मानचित्र तथा विकास अनुमति पत्र का मिलान करते हुए संपूर्ण कॉलोनी क्षेत्र का सीमांकन करवाया जाए ताकि सच बाहर आ सके।