Loading ...
बिलासपुर

दुखद खबर। कुएं से मरे हुए मेडक को बाहर निकालने के चक्कर में पिता पुत्र की मौत

बिलासपुर । जिले में सीपत के ऊनी गांव में पिता-पुत्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश गोस्वामी (40) का 15 वर्षीय बेटा अंशु गोस्वामी कुएं में मरे हुए मेंढक को बाहर निकालने के लिए उतरे थे, लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं आया न कोई आवाज आ रही थी जिसके बाद पिता कैलाश उसे बचाने के लिए कुएं में उतरे। लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके।

मृतक:पिता पुत्र

कुएं से निकल रही जहरीली गैस से उन दोनों की मौत हो चुकी थी। हालांकि की असली  खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी ।

मृतक कैलाश गोस्वामी (40) पेसे से ड्राइवर था जो कि कुछ दिनों पहले ही अपने आंगन में कुआं खुदवाया था। जिसकी गहराई 20 फीट थी जिसमें 5 फिट पानी था। सोमवार की शाम कुएं से मेडक के मरने से कुएं से बदबू आ रही थी । मरे हुए मेडक को कुएं से बाहर निकलने उसका 15 वर्ष बेटा आशु कुएं में उतरा। जो बाहर आया ही नहीं । जब काफी समय के बाद भी बाहर नहीं निकला तो उसके पिता कैलाश कुएं में उतरे लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल पाए। बाद में लोगों ने देखा तो दोनों की कुएं के अंदर मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने अपने प्रारंभिक जांच में कुएं से निकलने वाली जहरी गैस से दोनो की मौत की आशंका जताई है। हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।