Loading ...
बिलासपुर

राष्ट्रवादी चिंतक/लेखक/प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का 18 को बिलासपुर आगमन,”राष्ट्रचिंतन” कार्यक्रम में लेंगे भाग,गीता प्रेस की दुकान का करेंगे उदघाटन

बिलासपुर। बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार 18 जुलाई को आयोजित “राष्ट्रचिन्तन (विश्वगुरू भारत 2047-हमारा दायित्व)” कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में प्रकार राष्ट्रवादी चिंतक/लेखक/प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी बिलासपुर आ रहे है। जिसकी तैयारी में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित समस्त सराफा सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये जोर शोर से लगे हुए है।


कार्यक्रम को अविस्मणीय बनाने के लिये बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी, सचिव अजय सराफ, कोषाध्यक्ष राजेश साह, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं एसोसिएशन के सदस्य राजेश सोनी, जितेन्द्र सोनी, नवनाथ आवले, सुरज सोनी, सजन सोनी, प्रकाश सोनी तथा वरिष्ठजन छेदीलाल सराफ, भीम सराफ, महेन्द्र शाह, किशन सोनी तथा सह आयोजक छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, स्वावलम्बी भारत अभियान, वन्दे मातरम् मित्र मण्डल, श्री राम रसोई, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी सोनी समाज एवं स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यगण भी जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।


कार्यक्रम की रूप रेखा


18 जुलाई शुक्रवार आगमन सायं 05:00 बजे,स्वागत समारोह रामा वर्ल्ड के पास भव्य स्वागत के साथ नगर प्रवेश,नगर प्रवेश 05:30 बजे सदर बाजार स्थित श्री श्याम सदर सराफा कॉम्प्लेक्स में पूनः भव्य स्वागत एवं गीता प्रेस गोरखपुर दुकान का शुभारंभ करेंगे।

वही 19 जुलाई, शनिवार,शाम 5 बजे शहर के यश पैलेस में आयोजित “राष्ट्र चिन्तन” के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पूर्व शहर के प्रबुद्ध जनों से भेट मुलाकात भी करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी एसोसिशन के अध्यक्ष कमल सोनी द्वारा दी गई।