Loading ...
बिलासपुर

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल, केंद्र सरकार पर लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ सोमवार को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी व चक्का जाम आंदोलन किया गया। इस दौरान बिलासपुर जिले के पेंदीडीह बाईपास क्षेत्र में आयोजित धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान प्रेस से बात करते हुए श्री श्रीवास ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि,

> “भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है। जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि जो सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जाता है।”

उन्होंने कहा कि अतीत में जिन नेताओं पर सैकड़ों करोड़ के घोटाले के आरोप लगे थे — जैसे अजीत पवार, हेमंत बिस्वा शर्मा आदि — उन्हें भाजपा में शामिल होते ही क्लीन चिट मिल गई, जबकि विपक्षी नेताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

श्री श्रीवास ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को भी इसी साजिश का हिस्सा बताया और कहा कि कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कई प्रमुख कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें नंदकिशोर वर्मा, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू मोहसिन खान, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, चरण सिंह राज, सुखदेव तिवारी, नवीन चंद्र दुबे, राम लखन जायसवाल, कृष्णा श्रीवास, मकसूदन साहू, डॉ. सीताराम श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, कान्हा सूर्यवंशी, लोकप्रकाश दिवाकर, अमन साहू, मंगल वाजपेयी, राहुल गोरख, मुकेश अग्रवाल, मोहन जयसवाल, नवीन कुमार, मनीष भट्ट, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र सिंह सैनी, रामेश्वर केसरी, राकेश केसरी, ओमप्रकाश शर्मा, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, राकेश चौहान, सुनील यादव, असलम खान, नेहरू प्रधान, बंटी खान, कामरान खान, दीपक श्रीवास, दीपक यादव, मयंक वर्मा, आलोक ठाकरे, चंद्रप्रकाश केसरवानी, दादूराम लिसकर, मुकेश खरे सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों और ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो कांग्रेस जन-आंदोलन को और तेज करेंगे।