कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का दिल्ली दौरा: शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, बिलासपुर और प्रदेश के मुद्दों पर हुई राजनीतिक चर्चा

बिलासपुर/दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक (प्रभारी – उत्तर प्रदेश व गुजरात) त्रिलोक चंद्र श्रीवास इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे लगातार पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा एवं रणनीति बना रहे हैं।
श्री त्रिलोक श्रीवास ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं कांग्रेस कार्य समिति सदस्य तारीक अनवर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी डॉ. अजोय कुमार और सचिव जितेंद्र बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले व प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण दौरे में श्री श्रीवास के साथ पं. जितेंद्र शर्मा “जीतू”, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता मोहसिन खान एवं वीरेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग नेता “त्रिलोक श्रीवास” की यह पहल न केवल बिलासपुर जिले की कांग्रेस राजनीति में सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए भी एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।