Loading ...
बिलासपुर

व्ही रामा राव बने “छत्तीसगढ़ प्रदेश तेलुगु महासंघम” के “मुख्य संरक्षक”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तेलुगु संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी व्ही रामा राव को छत्तीसगढ़ प्रदेश तेलुगु महासंघम का प्रदेश मुख्य संरक्षक (Patron) नियुक्त किया गया है।

यह घोषणा रविवार को बिलासपुर में

आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में की गई। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे तेलुगु समाज के पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद महासंघम के सचिव बी तुलसीदास ने प्रस्ताव रखा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष आर मुरली ने स्वीकृत कर, श्री रामा राव को शाल पहनाकर औपचारिक नियुक्ति दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भी उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि रामा राव के संरक्षण में प्रदेश का तेलुगु समाज और अधिक संगठित व समृद्ध होगा।

राजनीतिक सफर

1999 में बिलासपुर रेलवे क्षेत्र से पार्षद निर्वाचित होकर राजनीति में कदम रखने वाले श्री रामा राव लगातार चार बार निर्वाचित हुए। वे दो बार एमआईसी मेंबर और दो बार भाजपा रेल मंडल अध्यक्ष भी रहे। 17 वर्षों तक रेलवे जोन प्रभारी के रूप में उन्होंने रेलवे क्षेत्र की समस्याओं को डीआरयूसीसी मेंबर रहते हुए प्रमुखता से उठाया।

संस्कृति संरक्षण में योगदान

उन्होंने बिलासपुर रेलवे क्षेत्र में नव वर्ष उगादि और सोलापुरी माता पूजा जैसे पारंपरिक आयोजनों की शुरुआत कर युवाओं को तेलुगु संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया। बीते 25 वर्षों से वे इन आयोजनों के अध्यक्ष हैं और निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

उनकी इन्हीं उपलब्धियों के मद्देनज़र उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। तेलुगु समाज को उनसे नई उम्मीदें हैं कि उनके नेतृत्व में समाज और मजबूत होगा।