Loading ...
बिलासपुर

अपना मार्ट में मिल रहे उत्पादों से मिटाई जा रही स्पेयरी डेट! खाद्य विभाग से जांच की मांग

बिलासपुर। देशभर में तेजी से फैल रहा खुदरा श्रृंखला ‘अपना मार्ट’ अब विवादों में आ गया है। बिलासपुर स्थित आउटलेट में बिक्री के लिए रखे गए खाद्य उत्पादों पर स्पेयरी डेट (Expiry Date) हटाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

पड़ताल में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि यहां बिक रहे हल्दीराम की आलू भुजिया (200 ग्राम) के पैकेट्स में स्पेयरी डेट अंकित नहीं है, जबकि यही उत्पाद जब स्थानीय अन्य दुकानों में देखा गया, तो उस पर स्पष्ट रूप से एक्सपायरी डेट प्रिंट थी।

प्रश्न यह उठता है कि एक ही ब्रांड और एक ही वजन का समान यदि किसी दुकान पर एक्सपायरी डेट के साथ बिक रहा है, तो फिर अपना मार्ट जैसे प्रतिष्ठान में वही पैकेट बिना डेट के कैसे उपलब्ध है? इससे यह संदेह और भी गहरा हो जाता है कि स्पेयरी डेट जानबूझकर मिटाई जा रही है और यह उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ है।

खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार, कोई भी पैक्ड फूड आइटम बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट के बेचना कानूनन अपराध है। यदि इस तरह की बिक्री की पुष्टि होती है, तो यह न केवल उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर सकता है।

खाद्य विभाग को तत्काल इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाहियों पर रोक लगाई जा सके।