Loading ...
बिलासपुर

सरगांव में 13 गौवंशों को अज्ञात वाहनों ने कुचला, मौत के बाद उठे कई सवाल

सरगांव। बीती रात्रि सरगांव के पास एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 13 गौवंशों को अज्ञात वाहनों द्वारा बेरहमी से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार जारी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय गौ सेवकों और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी गौ सेवक विपुल शर्मा ने दी, जिन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं केवल दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी लापरवाही या कुत्सित मानसिकता का परिणाम हो सकती हैं।

घटनाओं से उठे सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है, और अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं:
क्या यह घटना जानबूझकर की गई हत्या है या महज दुर्घटना?

क्या गौ पालक पर भी अपराध दर्ज होगा?

क्या सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन लेगी या फिर एक और मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
क्या अब भी विपक्ष चुप बैठा रहेगा या आवाज़ उठाएगा?
क्या गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा?
क्या गौ अभ्यारण्य (गायों के लिए संरक्षित क्षेत्र) की जरूरत नहीं है?

 गौ सेवकों के पास समाधान, लेकिन चाहिए सरकार का साथ

गौ सेवकों का कहना है कि यदि सरकार सहयोग करे और स्थानीय समाजसेवकों को साथ लेकर चले, तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं।

घटना स्थल का दृश्य

विपुल शर्मा का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन और नीति निर्धारकों को चाहिए कि वे गौ सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लें और स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करें।

यह केवल एक दुखद घटना नहीं, एक चेतावनी है – अब भी नहीं जागे तो गौवंश संरक्षण केवल नारों तक ही सीमित रह जाएगा।

घटना स्थल