Loading ...
बिलासपुर

भारतीय सिंधु सभा की युवा विंग का हुआ गठन

बिलासपुर। भारतीय सिंधु सभा बिलासपुर की वार्षिक आम बैठक 30 जुलाई 2025, बुधवार को स्थानीय होटल बंसीवाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री झूलेलाल साईं जी के जयघोष के साथ हुई। बैठक में महामंत्री राम सुखीजा ने विगत कार्यकाल का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष शंकर मनचंदा ने कार्यकाल पूर्ण होने पर अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार करते हुए उपस्थित संरक्षकों और सदस्यों ने उन्हें पुनः नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया।

इसी क्रम में भारतीय सिंधु सभा की युवा विंग का गठन किया गया। जिसमें अमर चावला अध्यक्ष, अमर पमनानी महामंत्री, डॉ. सतीश छुगानी कोषाध्यक्ष और नवीन जादवानी सचिव बनाए गए। सभी नव पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

संस्था में नए सदस्यों श्रीचंद टहल्यानी, सुरेश मंगवानी, दिलीप बहरानी, राहुल चावला और नीरज जिज्ञासी का भी स्वागत किया गया।

हाल ही में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का यात्रा विवरण बिलासपुर से गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री धनराज आहूजा, सीए कमल बजाज एवं दयानन्द तीर्थनी ने प्रस्तुत किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितम्बर 2025, रविवार को झूलेलाल मंगलम में आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मुख्य रूप से धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, मनोहर पमनानी, नानक खटूजा, हरीश भागवानी, कैलाश आयलानी, प्रताप राय आयलानी, महेश पमनानी, नारायण उभरानी, शंकर नागदेव, जगदीश नागदेव, सुनील लालवानी, अभिषेक विधानी, हरगुन करड़ा, हुंदराज मोटवानी, दयानन्द तीर्थनी, सीए कमल बजाज सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री राम सुखीजा ने किया।