सावन उत्सव एवं तीज का भव्य आयोजन, शिव भक्ति से गूंजा कोटा विधानसभा

कोटा (बिलासपुर) । पवित्र श्रावण मास एवं तीज के अवसर पर सोमवार को कोटा विधानसभा क्षेत्र में सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय यह कार्यक्रम कोटा रेस्ट में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की माताएं एवं बहनें बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना और स्तुति के साथ किया गया। “हर हर महादेव” के जयकारे और भजन-संगीत से पूरा माहौल शिवमय एवं भक्तिमय हो गया।

🌿 हरेली तीज की थीम और ड्रेस कोड
सावन थीम के अनुरूप सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में शालीनता, गरिमा और सौम्यता के साथ सजी-धजी नजर आईं, जो सावन की हरियाली और उमंग का प्रतीक है।

🌸 मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, जिला महामंत्री गायत्री साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज साहू, एवं सविता नामदेव, मीना यादव, संगीता अग्रहरि, लीना सिंह, शकुंतला सोनी, पार्षद पार्वती साहू, और बहुरा यादव उपस्थित रहीं।

🙏 क्षेत्र की बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित हुईं और सावन उत्सव की भक्ति, परंपरा एवं सांस्कृतिक रंग में रंग गईं।