बिलासपुर
ब्रेकिंग। एनटीपीसी में बड़ा हादसा,5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर (सीपत)। सीपत एनटीपीसी के यूनिट 5 में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 5 संविदा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें से 3 मजदूरो का एनटीपीसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ,वही 2 गंभीर रूप से घायल मजदूरो को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीपत एनटीपीसी के यूनिट 5 में काम चल रहा था जिसमें प्लेट गिरने से यूनिट में काम कर रहे 5 संविदा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हादसा की खबर मिलते ही एनटीपीसी के सभी बड़े अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल मजदूरो को बेहतर इलाज के लिए तात्काल एनटीपीसी हॉस्पिटल एवं सिम्स ने भर्ती कराया गया है ।