Loading ...
बिलासपुर

“बिलासपुर प्रेस क्लब” में पत्रकारों के लिए “विशेष स्वास्थ्य शिविर” आयोजित, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच

बिलासपुर। बिलासपुर के पत्रकारों की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए बुधवार को “बिलासपुर प्रेस क्लब” में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें पत्रकारों के साथ-साथ उनके परिजनों ने भी भाग लिया। शिविर में 60 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।

फेफड़ों की कार्यक्षमता और बीपी सहित कई जांचें हुईं

इस स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से श्वसन से जुड़ी समस्याओं की जांच पर जोर दिया गया। जांच सेवाएं देने के लिए ब्रेथफ्री सिप्ला फार्मा से उज्ज्वल शर्मा (एमटीएफ) और विवेक शर्मा (पीटी) मौजूद रहे।

शिविर में निम्न जांचें की गईं:

पीएफटी स्पाइरोमीटर द्वारा फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच
पीएफएम ब्रीथोमीटर से फेफड़ों की क्षमता का मापन
ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच
धूम्रपान करने वालों के लिए नेकोटेक्स टेस्ट
इनहेलर डिवाइस का डेमोंस्ट्रेशन
व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श और काउंसलिंग


गंभीर मामलों को मिला आगे उपचार का आश्वासन

जिन प्रतिभागियों में किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पाई गई, उन्हें डॉ. अखिलेश देवरस के अस्पताल में मुफ्त उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई, जिससे पत्रकारों को बड़ी राहत मिली। इस पहल की सभी ने सराहना की और आयोजन के प्रति संतोष व्यक्त किया।

प्रेस क्लब के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, सचिव दिलीप यादव, सहसचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

प्रमुख उपस्थित सदस्यों में शामिल रहे:

राजेश अग्रवाल, राजेश दुआ, अखलाख खान, लोकेश वाघमारे, पंकज गुप्ते, जेपी अग्रवाल, रवि शुक्ला, गुड्डा सदाफले, मनीष शर्मा, ललित गोपाल, संजीव सिंह ठाकुर, संतोष मिश्रा, शरद पांडेय, नीरज शुक्ला (अप्पु), रज्जू कोसले, श्याम पाठक, विनोद सिंह ठाकुर, साखन दर्वे, सत्येंद्र वर्मा, रमेश राजपूत, अमन पांडेय, नीरज धार, दीवान श्रीचंद मखीजा आदि।

“बिलासपुर प्रेस क्लब” की यह पहल न सिर्फ पत्रकारों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रही, बल्कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों की जरूरत को भी रेखांकित करती है।