छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लिया स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान में हिस्सा

बिलासपुर | “स्वदेशी जागरण मंच” द्वारा आज शाम 4 बजे जयस्तंभ चौक में आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, बिलासपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। चेंबर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया के नेतृत्व में शामिल हुए प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया ने कहा, “स्थानीय व्यवसायियों को स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल और प्रचार में आगे आना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब हम विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करेंगे।”
चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सलूजा ने सुझाव दिया कि सभी दुकानों में स्थानीय वस्तुओं के लिए अलग काउंटर होना चाहिए ताकि उनका प्रचार-प्रसार और पहुंच बढ़ सके।
कार्यक्रम में चेंबर पदाधिकारियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे देश की आर्थिक मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी:
निकेश बरडिया, लालचंद गुलवानी, सरल मोदी, राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, अरविंद जैन, अमर गिदवानी, कपिल दोशी, राजकुमार राठी, सुदेश मंघन, दिलीप इसरानी, दिनेश कुमार शादीजा, सेराजेंद्र पारेख, किशोर कुमार नागवानी, विकास पंजवानी, अनिल कुचरिया, धर्म भंसाली। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राम सुखीजा ने दी