कृष्ण जन्माष्टमी पर मलखम व दही हंडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरपांचल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा 17 अगस्त 2025, रविवार को सीपत चौक, सरकंडा में मलखम एवं दही हंडी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ होगा, जिसके पश्चात रात 8 बजे से प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। इस अवसर पर बिलासपुर सहित आसपास क्षेत्रों से दर्जन से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
मलखम प्रतियोगिता के विजेता को ₹11,111 का नगद पुरस्कार तथा दही हंडी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को ₹5,555 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजक संस्कार सोनी एवं सोमी ध्रुव ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निशुल्क है और सभी इच्छुक प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकते हैं। समिति का उद्देश्य जन्माष्टमी पर्व को उत्साह और परंपरागत खेलों के साथ भव्य रूप से मनाना है।
