सिम्स में 79वां स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रामनेश मूर्ति ने सिम्स गार्डन में ध्वजारोहण कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. मूर्ति ने अपने संबोधन में कहा कि देश के क्रांतिकारी वीरों और जवान शहीदों की कुर्बानी से हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। हमें इसे आपसी भाईचारे और एकता के साथ अक्षुण्ण बनाए रखना है।

कार्यक्रम में सिम्स चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र कश्यप, मल्टी सुपर स्पेशलिटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. मधुमिता मूर्ति और डॉ. अर्चना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंच संचालन डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने किया। इस अवसर पर दिनेश निर्मलकर, जितेंद्र दुबे, फेकू चंद्राकर, संतोष चंद्र सेन, धन सिंह ध्रुव, टीकाराम मतवाले, प्रमोद यादव बुंदेला, सिक्योरिटी इंचार्ज कमलेश दीवान, इकबाल अली, आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।