Loading ...
बिलासपुर

जिला यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर कल निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकियों के साथ नर्तक दल होंगे आकर्षण के केंद्र

बिलासपुर“जिला यादव समाज” इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व खास अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहा है। 16 अगस्त को पूरे जिले का यादव समाज एक भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालेगा, जिसमें करीब 12,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

यह यात्रा कल 12 बजे से लाल बहादुर शास्त्री मैदान से श्री कृष्ण जी की आरती के साथ  आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लखीराम सभा भवन में सभा के रूप में परिणित होगी।

इस शोभायात्रा समिति के संयोजक विष्णु यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता और समरसता को बनाए रखना । समाज में भाईचारे को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा अपने आप में अनोखा और भव्य होगा। समाज के महिला पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा और पीले वस्त्रों में इस शोभायात्रा में शामिल होंगे । शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकियो के साथ यादव जन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में झूमते नाचते नजर आएंगे।

आयोजन समिति के अमित यादव ने बताया कि इस शोभायात्रा के लिए बड़ी जोरोशोरो से तैयारी चल रही है। समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने वाले है। दूरस्थ गांवों से भी बड़ी संख्या में युवाओं की टोलियां पहुंचेगी। जिसके लिए करीब 100 से अधिक बसें, 25-30 ट्रैक्टर और लगभग 80 चारपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही 300 से अधिक युवतियां भव्य कलश यात्रा में हिस्सा लेंगी।

शोभायात्रा आयोजन समिति के शैलेन्द्र यादव ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन, अल्पाहार और उपवासियों हेतु फलाहार की व्यवस्था होगी। यात्रा के दौरान स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

“आयोजन समिति के संयोजक विष्णु यादव ने समाज के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल होकर इसे श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर कर दें।”