बिलासपुर गौ सेवा धाम में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

बिलासपुर। गौ सेवा धाम, जहां प्रतिदिन घायल एवं बीमार गोवंश की सेवा और उपचार किया जाता है, वहीं इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परंपरा के अनुरूप गौ माता के बछड़े को झूले में बैठाकर श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को भी झूला झुलाकर भक्तों ने आनंद और उल्लास के साथ पर्व मनाया। माखन-मिश्री का विशेष भोग अर्पित किया गया।

नंदनी गौ माता के चरणों के नीचे से होकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए प्रार्थना की कि गौ माता की रक्षा हो, देश के लोग स्वस्थ रहें और भारत में सदैव खुशहाली बनी रहे।
रात्रि 12 बजे आरती के बाद गौसेवकों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा धाम के कार्यकर्ता और भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महोत्सव में विशेष रूप से विपुल शर्मा, गोपाल कृष्ण रामानुजदास, शत्रुघ्न यादव, बाबा शर्मा, राहुल राय, शुभम् शुक्ला, शिवांश पांडेय, नमन सोनी, प्रिंस सोनी, विकास यादव, वैदिक, विकास शर्मा, गौरव शर्मा, चीकू शर्मा, स्मृति शर्मा, शुभम् साहू, नीलू दीदी, रेखा शर्मा, विनय शर्मा, स्पर्श शर्मा, आकाश मिश्रा, आकाश दुबे, अंकित तिवारी, निहाल राके, आशीष त्रिपाठी, विक्रम सिंह, दिव्यांश रजक, अभिषेक गुप्ता, संकल्प शुक्ला सहित अनेक गौसेवक मौजूद रहे।