Loading ...
बिलासपुर

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में 1 सितम्बर को चक्का जाम

बिलासपुर/कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षित समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। विधायक मा. अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 01 सितम्बर 2025, सोमवार को जय स्तंभ चौक में चक्का जाम किया जाएगा।

क्षेत्र की जनता का आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।

प्रमुख मांगें –

1️⃣ कोटा–पंडरा पथरा मुख्य मार्ग से श्रीपारा पहुँच मार्ग का निर्माण PWD द्वारा नहीं किया गया।
2️⃣ रतनपुर–कोटा मुख्य मार्ग से अमाली–बिल्लीबंद पहुँच मार्ग का निर्माण अधूरा है।
3️⃣ कोटा राम मंदिर से नवागांव (स), पंडरा पथरा पहुँच मार्ग (PMJSY रोड) की मरम्मत नहीं की गई।
4️⃣ जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों के चलते पानी की आपूर्ति बाधित है, ठेकेदार पाइपलाइन डालने के बाद सड़कें जगह-जगह गड्ढे छोड़कर भाग गए।
5️⃣ विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था – ट्रांसफार्मर खराब होने पर 15–20 दिन तक बदलने में देरी, रोजाना घंटों बिजली कटौती।
6️⃣ राजस्व विभाग के RI और पटवारी मुख्यालय में अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम नागरिकों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
7️⃣ क्षेत्र के अधिकांश स्कूल जर्जर स्थिति में हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

इन सभी मुद्दों को लेकर 1 सितम्बर को विधायक एवं क्षेत्रवासी सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।