Loading ...
बिलासपुर

संघ (RSS )प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का आज बिलासपुर आगमन, स्व. काशीनाथ गोरे जी की स्मृति स्मारिका का करेंगे विमोचन

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आज 30 अगस्त शनिवार को बिलासपुर प्रवास तय हुआ है। इस दौरान वे स्व. काशीनाथ गोरे जी की स्मृति स्मारिका विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यक्षेत्र के संघचालक डॉ पुष्पेंदु सक्सेना होंगे।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के ऑडिटोरियम हॉल में शाम 5 बजे आयोजित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिला प्रशासन एवं  पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी बड़े अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।