Loading ...
बिलासपुर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर,बीजेपी का 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय “यूनिटी मार्च” का आयोजन

बिलासपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 150 वीं जयती के अवसर पर बीजेपी के द्वारा तीन दिवसीय ” यूनिटी मार्च” का आयोजन किया जा रहा है। इस यूनिटी मार्च के संबंध में आज दोपहर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु,नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं बिल्हा धरम लाल कौशिक ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की रूप रेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने इस तीन दिवसीय पद यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर ससंदीय क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 से 13 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान 150 कार्यकर्ता का दल सपूर्ण यात्रा में रहेगा। इस पद यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यार्पण युवा विभूतियों का सम्मान, बाजार संपर्क, स्थानीय कलाकारों का सम्मान, स्थानीय लोक नृत्यों का आयोजन, एक पेड़ माँ के नाम, स्वछता के लिए श्रम दान, वरिष्ठजनों का सम्मान, प्रबुद्धजनों का सम्मान, जैसे इत्यादि गतिविधिया होंगी।

यात्रा का तिथि एवं रूट (कहाँ से कहाँ तक)

11 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के माँ काली मंदिर प्रांगण तिफरा में सभा एवं पदयात्रा का शुभांरभ होगा जो बिलासपुर विधानसभा में राजीव गांधी चौक नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी, (बिलासा चौक), बेलतरा विधानसभा के चाँटीडीह (रपटा चौक), भारत माता चौक, चाँटीड़ीह, शबरी माता नवीन कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम दिवस पदयात्रा का सभा के उपरान्त समापन होगा होगा एवं रात्रि विश्रान रतनपुर महामाया धर्मशाला में होगा।

12 नवम्बर 2025 समय सुबह 10 बजे माँ महामाया के दर्शन कर पदयात्रा हेतु कोटा नगर प्रस्थान। कोटा में पड़ावपारा में सभा, राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय कोटा, चंडीमाई चौक, महाशक्ति चौक, जयस्तम्भ चौक, तखतपुर विधानसभा में थाना सकरी के पास से पूर्व माध्यमिक शाला सकरी तक, मस्तुरी विधानसभा में राधा कृष्ण मंदिर वेदपरसदा से नस्तुरी हाई स्कूल तक पदयात्रा रहेगी। (रात्रि विश्राम लोरमी जिला मुंगेली),

13 नवम्बर 2025 को समय सुबह 12 बजे लोरमी विश्राम गृह से फव्वारा चौक होते हुए मुंगेली चौक (छोटी सभा) पश्चात गुरुद्वारा चौक होते हुए डिण्डौल रोड़ नहर के पास समापन। (मुंगेली विधानसभा) समय 2:00 से स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाजार, महावीर स्वामी चौक से बालानी चौक, माँ परमेश्वरी चौक, महामाया दाउपारा मुंगेली से नया पुल, पुराना बस पड़ाव स्थित महाराणा प्रताप चौक में समापन।