ब्रेकिंग: बिलासपुर के कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास चौथी बार AICC के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को लगातार चौथी बार AICC पिछड़ा वर्ग विभाग का राष्ट्रीय महासचिव (नेशनल को ऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।
ज्ञात हो कि श्रीवास इससे पहले भी AICC पिछड़ा वर्ग विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। वे राष्ट्रीय समन्वयक महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिहार, उत्तरप्रदेश और गुजरात के प्रभारी, तथा प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।
त्रिलोक श्रीवास वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं और जिले व प्रदेश स्तर पर दो दर्जन से अधिक दायित्वों को संभाल चुके हैं। साथ ही वे बेलतरा विधानसभा से बीते पांच बार प्रबल दावेदार भी रह चुके हैं।
कांग्रेस संगठन में उनके मजबूत कार्य, सक्रियता और निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए पहली बार किसी एक व्यक्ति को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जो उनके नेतृत्व और विश्वसनीयता को दर्शाता है।
नियुक्ति पर आभार
अपनी नियुक्ति पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, AICC पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद, वरिष्ठ नेता के. राजू, तारीख अनवर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी विभाग कैप्टन अजय सिंह यादव, डीपी राय, शक्ति सिंह गोहिल, पी. एल. पुनिया, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इसे एक बड़ी उपलब्धि और बिलासपुर जिले के लिए गर्व की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

