अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस : समाज कल्याण विभाग ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम, आनंद निकेतन आवासीय विद्यालय ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

आनंद निकेतन आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य शोभना शुक्ला के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद स्पर्धाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यालय की ओर से प्रस्तुत आकर्षक एकल और समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरे।
खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र मनीष केवट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राचार्य शोभना शुक्ला एवं आया अभय कुजूर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसके चलते वे भोजन और संपूर्ण आयोजन से काफी प्रसन्न दिखाई दिए। पूरे कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था की ओर से हेमंत, अनिता, भारती, नेहा, संजय, दुबे जी, अभय और सुधीर द्वारा बच्चों की देखरेख एवं उत्साहवर्धन में विशेष योगदान रहा, जिसकी सर्वत्र सराहना की गई।
अध्यक्ष वीना अग्रवाल, सचिव डॉ. सत्यभामा अवस्थी, कोषाध्यक्ष किशन बुधिया एवं संचालक मंडल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक टी. सी. भावे, प्रशांत मोकाशे, सुरजीत चावला सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय योगदान रहा।