वार्ड नं 32 के पार्षद अमित तिवारी ने वार्ड में अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया, वार्डवासियों ने जताया उत्साह

बिलासपुर।वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर अंतर्गत सुक्खू बाड़ा सरजू बगीचा में लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। स्थानीय पार्षद अमित तिवारी द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से माननीय विधायक अमर अग्रवाल को अवगत कराने के बाद, उनके निर्देश पर नाली, स्लैब एवं ढलाई कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही सतीश किराना स्टोर के बाजू वाली गली मसानगंज में भी नाली स्लैब एवं ढलाई कार्य कराए जाने के लिए तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इन विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत के लिए मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन वार्ड के बुजुर्गों एवं महिलाओं के कर कमलों से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में वार्ड 32 के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती सुमन अवस्थी, श्री संतोष शर्मा, श्री रामप्रसाद सोनी, सत्येन वर्मा, पूर्व पार्षद जितेंद्र राय, पूर्व एल्डरमैन प्रवीर सेन, रवि वर्मा, मोनू रजक, बबलू यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, श्रेयस अवस्थी, मदन सोनी, जगदेव विश्वकर्मा सहित ठेकेदार विनय पांडल शामिल थे। इसके अलावा वार्ड पार्षद अमित तिवारी, भाजपा दक्षिण मंडल महामंत्री जगदीश साव, नगर निगम के इंजीनियर धीरज प्रजापति एवं सुपरवाइजर संजय रजक भी मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलभराव एवं आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी।