शिक्षिका एक्टिवा से हाथी से जा टकराई, हाथी का ही टूट गया दांत. देखिए वीडियो….!
न्यूज डेस्क। उत्तराखंड के खटीमा रोड पर एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक महिला शिक्षिका एक्टिवा चलाते हुए सड़क पार कर रहे हाथी से जा टकराईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान महिला शिक्षिका को अचानक सामने आए हाथी का अंदाजा नहीं लग पाया और एक्टिवा सीधे हाथी से भिड़ गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल हाथी कुछ देर सड़क पर ही बैठा रहा, फिर किसी तरह उठकर जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की जांच शुरू कर दी। वहीं महिला शिक्षिका को भी हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग हाथी की तलाश कर उसकी स्थिति जानने का प्रयास कर रहा है।


इस अनोखे हादसे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।