Loading ...
बिलासपुर

एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस मनाया

बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय बहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम मैं आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रुप कैप्टन इंडियन एयर फोर्स श्री व्हाय श्रीनिवास राव रहें जिन्होंने कारगिल युद्ध का अपना अनुभव वे एनसीसी कैडेट्स के साथ साझा किया।

ज्ञात हो कि कैप्टन श्रीनिवास राव स्वयं 1998- 99 में कारगिल युद्ध में सम्मिलित हुए थे उन्होंने खुद युद्ध के दौरान एयरक्राफ्ट को नियंत्रित करते हुए अपने युद्ध कौशल का परिचय दिया था कैप्टन बाते सुनकर सभी कैडेट्स काफी रोमांचित व गौरवान्वित हुए।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर आर.के गौराहा, वरिष्ठ व्याख्याता एम सी राय, श्री आर के साहू , श्री अजय बग्गा, डॉ. धनंजय पांडेय, स्पोर्ट्स ऑफिसर अनिरुद्ध सिंह , एनसीसी अधिकारी श्री ए के नागपुरी आदि उपस्थित रहे,सभी लोगो ने स्कूल के प्रांगण में औषधीय युक्त पौधों का पोधारोपण भी किए।

कारगिल विजय दिवस के इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों के द्वारा अन्य कार्यक्रम जिसमें कविता ,लेख और चित्र कला का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें यश राठौर, दिव्यांश सिंह, आशु देवांगन, सूरज देवांगन , उमेश श्रीवास ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान 50 पौधों का वितरण एनसीसी कैडेटों को किया गया ।