अब यह सरकार चला चली की बेला में है : दीपक सिंह ठाकुर •भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में 2500/- बेरोजगारी भत्ता व 10 लाख रोजगार देने का वादा कर न देने पर सरकार के खिलाफ किया जंगी प्रदर्शन

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदेश भर में भूपेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर में भी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में नेहरू चौक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

दोपहर 12 बजे से नेहरू चौक में जिला भर से आए युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकत्र हुए जहा सभा का आयोजन किया गया था । जहा भाजपा के नेताओ ने सभा को संबोधित किया।


युवा मोर्चा के प्रभारी दीपक ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हाथो में गंगा जल लेकर कसम खाई थी व लोक लुभावने झूठे वादे कर सरकार में आई थी लेकिन आज जब वादा निभाने की पारी आई तो वे अपने वादे से मुकर रहे है,अब यह सरकार चला चली की बेला में है , 2023 के चुनाव में हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कमर कसने के लिए यहां एकत्र हुए है, कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ छल करके सरकार में आई है, इन्होंने बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500/ देने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था लेकिन दिसंबर2022 को 4 साल इस सरकार को हो जायेगे लेकिन आज तक किसी युवाओं एक फूटी कौड़ी तक इस सरकार ने नही दिया है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि भूपेश सरकार ने चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में शिक्षित बेरोजगार युवकों को प्रति माह 2500/ बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, आज इस सरकार को 3 1/2 वर्ष होने को है लेकिन ये सरकार न किसी युवाओं को रोजगार दे पाई है ,न कोई बेरोजगारी भत्ता दे पाई है और यहां के झूठे मुख्यमंत्री लाखो रुपए होडिंग्स में खर्च कर यह बताती है कि हमने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया है,अगर यह सरकार 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया है तो वो 5 लाख लोग आखिर हैं कहा?

सभा को पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने भी संबोधित किया और जोशीले नारे लगावा कर युवाओं में जोश भर दिया, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने भी संबोधित किया।
संबोधन के पश्चात युवाओं ने रैली की शक्ल में जोशीले नारे के साथ कलेक्टर की ज्ञापन सौंपने कलेक्टर कार्यालय की ओर बड़े जिसे कलेक्टर कार्यालय के पहले ही बैरिकेट्स लगाकर जिला पुलिस बल द्वारा रोक लिया गया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट्स तोड़कर आगे जाने की काफी जद्दोजहद की पर कुछ हो नही सका अंततः एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने ज्ञापन लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद राजेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, मोहित जायसवाल, कोमल सिंह ठाकुर, सुमित सिंह, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, रंगा नादम, अमित तिवारी , शैलेंद्र यादव, महर्षि बाजपाई , महिला मोचा की जिला महामंत्री गायत्री साहू, रीना गोस्वामी, स्मृति जैन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।