Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी, 04 लोग कोयले के नीचे दबने से गंभीर रूप से हुए घायल

बिलासपुर। कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटने से 04 लोग कोयले के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे इलाज के लिए सीपत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंधी सीपत मुख्य सड़क में कोयले से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 9663 तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर आ रही थी। तभी वह पंधी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके जद में बाइक समेत शिवशंकर और उसकी बेटी कृष्णा के साथ दो अन्य लोग आ गए। जिनके ऊपर ट्रेलर का पूरा कोयला गिर गया। जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसे बड़ी मशक्कत से आसपास के लोगो ने कोयलों के बीच से बाहर निकाला। वही सीपत पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीपत हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।