
बिलासपुर। पूजा पाठ ,घर में सुखशांति, नौकरी के लिए ऑनलाइन पूजा पाठ करने के नाम पर 36 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने साइबर सेल की मदत से प्रयागराज ,उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है।
इस पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सोनगगा कालोनी, सरकण्डा निवासी पीड़ित महिला का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब रहने के कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी ज्योतिषी जानकारी के लिए गूगल के माध्यम से हनुमन्त निकेतन डॉट काम साइट में जाकर जानकारी सर्च की गई। जिस पर मोबाईल नंबर 9519248866 से कॉल आया और बोला गया कि हवन.पूजन के नाम पर 3350 रू आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाता में जमा करे।
तब उक्त आशीष त्रिपाठी नामक व्यक्ति के खाते में 3350 रू ट्रांसफर करने बाद अलग-अलग तिथियों में सम्पर्क कर हवन पूजन एवं दान, दक्षिणा, गौदान विन्ध्यवाशिनी दान, मारन क्रिया दान, बंधक क्रिया दान, सुरक्षा कवच दान जैसे अनेक प्रकार के हवन पूजन दान क्रिया आदि के लिए स्वास्थ्य में रूकावट हो जायेगा कहते हुये झांसे में लेकर अलग अलग किस्तों में करीब 36,73,000 रू प्राप्त कर ठगी किया गया। और भी अधिक पैसों की मांग करने लगा तब प्रार्थिया को अपने साथ ठगी होने का आभास होने पर उन्होंने इसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जिस पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
इस फ्रॉड को लेकर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे। इस निर्देश के पालन में थाना सरकण्डा एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की एक विशेष टीम प्रयागराज रवाना की गई टीम द्वारा आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपी आनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी निवासी प्रयागराज को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया।
• गिरफ्तार आरोपी का नाम –
आशीष त्रिपाठी उर्फ अभिवन त्रिपाठी पिता धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उम्र 22 वर्ष
निवासी ममपोडगंज, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
•सराहनीय योगदान –
सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरी कृष्णा साहू, नारायण ठाकुर ,आर. धर्मेन्द्र साहू ,नवीन एक्का, विरेन्द्र साहू एवं अन्य थाना व ए.सी.सी.यू. स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा।