Loading ...
क्राइमबड़ी खबरबिलासपुर

खुलासा। साॅफ्टवेयर इंजिनियर को शादी का झांसा देकर शातिर ठग ने 01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू ठगे, बिलासपुर पुलिस और साइबर टीम ने आरोपी को 48 घंटे के अंदर मैहर से किया गिरफ्तार,आरोपी अलग अलग आवाज बदल कर करता था ठगी, पुलिस ने आरोपी के करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद किए फ्रीज

बिलासपुर। शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे एक साफ्टवेयर इंजीनियर से आरोपी ने अलग अलग लोगो की आवाजे निकाल कर लगभग 1 करोड़ 40 लाख ठग लिए। जिस आरोपी का आज पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी नितिन जैन जो कि सरकण्डा बिलासपुर का निवासी है जो प्राईवेट कंपनी पुणे मे साॅफ्टवेयर इंजिनियर है। जहां एक बार आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था जहाॅ उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई आपसी परिचय बढने के बाद रोहित को नितिन जैन के विवाह हेतु लडकी की तलाश होने की जानकारी मिली । इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लडकी से परिचय कराने की बात कहीं।

प्रार्थी इसके बातो पर विश्वास कर लिया, तब आरोपी द्वारा प्रार्थी को 02-03 लडकियो की फोटो इन्टरनेट से निकालकर दिखाया जिसमें से प्रार्थी ने एक लडकी काल्पनिक नाम एकता जैन को पसंद किया तब आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाईल से प्रार्थी को आवाज बदलकर लडकी एकता जैन की आवाज मंे बात कर झांसे मेे लेना शुरू कर दिया, आरोपी ने लडकी की आवाज में कुछ दिन बात कर शादी के लिये राजी होकर ठगी करना प्रारम्भ कर दिया।

•आरोपी द्वारा अपराध करने निम्न काल्पनिक किरदार की रचना की –

*ळकाल्पनिक नाम एकता जैन – एकता जैन जिससे *प्रार्थी विवाह करने की बात तय हुई थी। आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

एकता जैन का भाई अंशुल जैन – आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नये आवाज में प्रार्थी से संपर्क कर अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट मेें हानि होने, प्राॅपर्टी टेैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

हैदराबाद के इंकम टैक्स जज सुब्रमण्यम – आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई जिसमें लडकी एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया जिसकी बिक्री हेतु हैदराबाद जाना बताया यहाॅ नया सिम कार्ड खरीदकर प्रार्थी को हैदराबाद के इंकम टैक्स के जज सुब्रमण्यम की बदली हुई आवाज में* मोबाईल पर संपर्क कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण – आरोपी ने एकता जैन का चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण एकता की गिरफ्तारी की संभावना बताकर चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण की बदली हुई आवाज में तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थी से करीब 15 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

आर.बी.आई. अधिकारी विनित – आरोपी ने इसी प्रकार आर.बी.आई. अधिकारी विनित की बदली हुई आवाज में इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो पुलिस व ई.डी. अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाले है तुम दवाजा मत खोलना और स्वयं जाकर प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा* और प्रार्थी को भय हो गया कि पुलिस इसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपी स्वयं प्रार्थी के घर के निचे खडे होकर फोटो खिंचकर प्रार्थी को भेजता था कि तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो। प्रार्थी डर में आकर से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

मामले में आरोपी रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) को मैहर से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया ।

घटना में प्रयुक्त 02 नग एण्ड्रायड फोन 02 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जप्त किया गया है आरोपी का अपराध स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

अपराध क्रमाक:

05/2024 धारा 420, 386, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:

रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.)।

सराहनीय योगदान –

सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर *श्री उमेश कश्यप* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर *श्री अनुज कुमार,* नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा *श्री निमितेश ंिसह* के मार्गदर्शन में *निरीक्षक राजेश मिश्रा* प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कु सिंह ठाकुर आरक्षक चिरंजीव कमलेश, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।