Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। महामाया चौक एवम राजकिशोर नगर के एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर रकम चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरकंडा पुलिस बड़ी सफलता पाई है, पकड़े गए सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले

बिलासपुर। ATM में पट्टी फसाकर चोरी करने वाले 03 आरोपियों को सरकंडा पुलिस गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। पकड़े गए सभी आरोपी यूपी के रहने वाले है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी निवासी मुरभट्‌ट्ठा रोड जगन्नाथ चौक हेमूनगर तोरवा ने 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत है।

उक्त कंपनी बिलासपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक के एटीएम मशीन का रख रखाव एवं मेटनेन्स का कार्य करती है जिसे 26 जुलाई को कंपनी से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर एसबीआई एटीएम में तकनीकी समस्या है, पैसे नहीं निकल रहा है।

जिससे राजकिशोर नगर एसबीआई का एटीएम जाकर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया गया। जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकालते देखे गए है। जिसे चेक करने पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनो एटीएम से 11200/- रु निकाला गया हैं।

इसी प्रकार 27 जुलाई को सूचना मिला कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड, सरकडा में लगे एटीएम मशीन काम नहीं कर रहा है। जिस पर सुबह करीब 08.45 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया गया तो देखा कि सुबह करीब 08.33 बजे दो व्यक्तियों के द्वारा शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाते दिखाई दे रहे थे।

उक्त रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवम इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई । जिनके द्वारा जिले में तत्काल घेराबंदी कर सभी सदेहियों को पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिनके निर्देशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान राजकिशोर नगर चौक में एक UP 62 CB 9039 स्वीफ्ट कार आते देखा गया। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिलशाद अहमद, अजय गौतम एवं सुनील गौतम निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाले बताये।

जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर एटीएम के शटर बॉक्स में प‌ट्टी लगाकर चोरी करना बताते हुये राजकिशोर नगर एवं महामाया चौक के पास लगे एटीएम में घटना घटित करना स्वीकार किए।

आरोपियों से चोरी की रकम जुमला 11200 रू. बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. दिलशाद अहमद पिता मोह. तौफिक उम्र 27 वर्ष निवासी नुरु‌द्दीनपुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
2. अजय कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम उम्र 34 वर्ष निवासी लखमापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
3. सुनील कुमार गौतम पिता स्व. बब्बर उम्र 34 वर्ष निवासी कलापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।