
बिलासपुर। दिन दहाड़े महिला को नकली पिस्तौल से डरा धमका कर लूट की वारदात करने वाले 3 आरोपियों को पड़ने में सरकंडा पुलिस बड़ी सफलता हासिल किया है।
वारदात के महज 24 घंटो के अंदर की घटना में शामिल सभी तीनो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लूट की सभीं जेवर बरामद कर लिया है।

09 अगस्त को शालिनी देवांगन पति सुभम देवांगन जो कि निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर अपने घर पर थी तभी तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी करीब 18 ग्राम किमती 70000/- रू. लूट कर मौके से फरार हो गये हैं। को घटना कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो है थी। जिसमे 3 लुटेरे मोटर साइकल से फरार होते दिखाई दे रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया एवम क्षेत्र के सीसी टीवी फूटेज खंगालने व गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने निर्देशित किये।
पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला। जिस पर 10. अगस्त को घटना के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
जिस पर उन्होंने अपराध कारित करना स्वीकार किये एवं लूटी गई माल मशरूका को आपस में बांट लेना की बात बताये। जिनके मेमोरण्डम के आधार पर लूट हुआ शत प्रतिशत माल मशरूका 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया तथा आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
• आरोपीयो के नाम –
01. सुभाष निषाद उर्फ मोगली पिता संतोष निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक सी/46, अशोक नगर सरकण्डा।
02. बाबू अली उर्फ बाबू ईरानी उर्फ अशरफ अली पिता कैप्टन अली उम्र 27 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
03. शिवराम यादव उर्फ बंटी यादव पिता संतोष यादव उम्र 32 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
•जप्त जेवर –
01. 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना,
02. 1 नग सोने की अंगूठी
03. घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709
04. प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सरकंडा पुलिस टीम का किया सराहना
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा सरकण्डा पुलिस टीम की उक्त सफलता व व्यवसायिक दक्षता पर सराहना की गई है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, आर. मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही।