
बिलासपुर। बीती रात शहर के बीचों बीच पुराना बस स्टैंड में एक युवक के गले में कांच की बोतल से वार कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि उक्त घटना रविवार देर रात 11 बजे की है। आरोपी और मृतक दोनो अपने अपने साथियों के साथ शराब पीने बस स्टैंड आए हुए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनो के बीच बहस हो गई और शराब के नशे में आरोपी ने बोतल फोड़कर उसके गले में वार कर दिया। जिससे कांच की बोतल के टुकड़े टूटकर मृतक के गले में जा घुसा और जड़ा खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है जो एक लोकल न्यूज चैनल में प्यून का काम करता था।
वही घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। वर्तमान में पुलिस घटना की जांच में जुटी है।