Loading ...
क्राइमबिलासपुर

दादा के नाम के मकान में रह रहे भतीजे से चाचा करता है आए दिन विवाद, भतीजे ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की

बिलासपुर। दादा के नाम की पारिवारिक मकान में रह रहे भतीजे से चाचा ने की मारपीट मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में कर कार्यवाही की मांग की गई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबंद की है ,जहां एक ही परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर हो रही मारपीट पर थाना सिटी कोतवाली में शिकायत कर उचित कार्यवाही की माग की गई है।

वहीं मारपीट की घटना से परेशान युवक प्रदीप घोरे ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत कर बताया है कि वे अपने दादा के जमाने से बनाए घर में वह और उसका सह परिवार निवास करता आ रहा है ,जो की उसके चाचा जो की आदतन बदमाश है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज। इन्ही गुंडागर्दी की वजह वह हमारे पुस्तैनी घर को भी कब्जा करने की मनसा से आए दिन विवाद करता रहता है।

इसी दौरान बीते दिनों निस्तारी जमीन में चाचा व उसके परिवार वालों द्वारा जबरिया सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रयास किया जा रहा था । जिसके विरोध करने पर वे और उसके पुत्र द्वारा मारपीट की गई जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसकी शिकायत थाना सिटी कोतवाली में की गई है और जल्द ही कार्यवाही करने की माग की है।