
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती कोमल साहू के साथ बीजेपी नेता द्वारा रास्ता रोककर छेड़छाड़ व मारपीट करने की शिकायत थाने में करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया। जिसको ले कर युवती आज कांग्रेस भवन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से मिली और अपनी शिकायत सोपते हुए न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित महिला ने बताया कि वे 25 अगस्त को वह विलासपुर से अपने घर कोटा जा रही थी कि ग्राम अमने के पास पहुंची थी ही कि टीकाराम साहू वहां पर अचानक पहुंचा व उसका रास्ता रोक लिया। और गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके अंतरंग अंगो को जबरदस्ती छूने लगा मना करने पर वह तेस में आ कर उससे मारपीट करने लगा। और उसकी मोबाईल छिन लिया।
युवती के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने पर युवती पिछले 02 दिनो से वंदना हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती थी। जब इसकी शिकायत थाना कोटा में की गई तो आरोपी टीकाराम को बुलाते है कह कर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। उन्होंने विधायक अटल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौप कर न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा की अगर पीड़ित महिला की एफआईआर नही लिखी जाती है और दोषी व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं होता है, तो हम न्याय के लिए हाईकोर्ट जाएंगे।