Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शहर में फिर हुई चाकूबाजी, चाकू मारकर युवक का कर दिया गया हत्या

बिलासपुर।  जिले में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है और आए दिन हत्या जैसे संगीन वारदाते शहर में हो रही है।

हाल ही में 10 दिन पूर्व पुराने बस स्टैंड में शराब के नशे में कुछ युवकों ने कांच की बोतल मार एक युवक की हत्या कर दी थी। अभी उसके अपराधी को पुलिस गिरफ्तार भी नही कर पाई। की आज फिर एक हत्या की वारदात घटित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आकाश सूर्या नमक युवक आज सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, तब बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, दोनों के बीच कुछ बातो को लेकर वाद विवाद हुआ जो बहुतब जल्द हाथापाई में बदल गई, तब शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया। इस हमले में आकाश सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों उसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉडी पोस्टमार्टम के लिए अभी सिम्स मरचूरी में रखा गया ही।