Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सरकंडा ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, रिक्शा से धक्का लगने पर हुआ था विवाद

बिलासपुर। मंगलवार की सुबह 08.35 बजे  चिंगराजपारा आत्मानंद स्कूल परिसर के अंदर खून से लथपथ अज्ञात लाश मिली थी। जिसे देखकर पहली नजर में पता चल रहा था कि कोई भारी पत्थर से सिर पर वार कर हत्या किया गया है।

जानकारी जुटाने पर मृतक व्यक्ति की पहचान सत्यनारायण प्रधान के रूप में हुई। जो रिक्शा चलाने का काम करता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की जांच के लिए तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया।

पतासाजी दौरान बीती रात प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया ।जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी किया जावेगी।