होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 मे जुआ खेल रहे शहर के जाने माने बिल्डर सहित कई रसूखदार गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के संबंध मे सभी थाने को सख्त निर्देश दिए गए है। जिसके बाद इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस को अपने मुखबीर से सूचना मिली की बीती रात शहर के होटल ईस्ट पार्क के रूम नम्बर 405 में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय सबाद्रा (भा.पु.से.), सुमीत धोत्रे (भा.पु.से.) एवं थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा रात्रि करीब 21.30 बजे होटल ईस्ट पार्क में रेड की कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान होटल के रूम नंबर 405 में 10 जुआड़ी जुआ खेलते पाए गए । उक्त जुआड़ियों के कब्जे से कुल जुमला रकम 3,50,300 रूपये व 52 पत्ती ताश की गड्डी एवं प्लास्टिक क्वाईन 350 नग को जप्त किया गया है, जुवाडियानों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाये जाने से जुआडियों एवं होटल ईस्ट पार्क के मैनेजर के विरूध्द कार्यवाही की गई है।
०जप्ती मशरूका
1 नगदी रकम 3,50,300 रू
2 तास के 52 पत्ते
3 प्लास्टिक क्वाईन(टोकन) 350 नग
०पकड़े गए जुआड़ियों के नाम:
01 तेजश्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 41 साल साकिन अशोक नगर सरकंडा
02 किशोर कुमार पिता स्व वी दास उम्र 57 साल साकिन चकरभाठा बोदरी रायपुर रोड
03 रमेश अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 68 साल साकिन साकेत अपार्टमेंट अग्रेसन चौक
04 सुनील कुमार पिता स्व. आर के अग्रवाल उम्र 57 साल साकिन चाटीडीह सरकडा
05 पारूल राय पिता आर के राय उम्र 38 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
06 हरवंश लाल पिता स्व. एमआर अजवानी उम्र 74 साल साकिन दयालबंद बिलासपुर
07 शारदा मिश्रा पिता एस के मिश्रा उम्र 60 साल साकिन मंगला चौक थाना सिविल लाईन
08 याशीर ईकबाल पिता कमलाउद्वीन उम्र 50 साल साकिन परिजात हाईट सिविल लाईन
09 केशव प्रसाद लहरे पिता श्री रथराम उम्र 50 साल साकिन रामालाइफ सकरी
10 प्रशांत नारग पिता स्व. मनोहर लाल उम्र 43 साल साकिन 27 खोली सिविल लाईन
11 राजेद्र कुमार पिता श्री एम पी अग्रवाल उम्र 65 साल साकिन शुभम विहार सिविल लाईन