Loading ...
बिलासपुर

पूर्व महापौर प्रत्याशी रेवती यादव शिवसेना की जिलाध्यक्ष बनाई गई, रामनवमी में विशाल शोभायात्रा निकालने को लेकर शिवसेना की हुई बैठक

बिलासपुर।  आगामी रामनवमी में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व महापौर प्रत्याशी रेवती यादव के आवास में शिवसेना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रामनवमी की शोभायात्रा को भव्य तरीके से निकालने की तैयारी के संदर्भ में चर्चा की गई ।

इस बैठक में जिले के सभी विधानसभा के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी वरिष्ठ /कनिष्क सभी को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी देकर दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ ही पूर्व महापौर प्रत्याशी श्रीमती रेवती यादव को महिला सेना के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त सभी के सहमति से किया गया।

इस दौरान जिला प्रमुख नवीन यादव, जिला उप प्रमुख मुकेश देवांगन, प्रभु वस्त्रकर , अनामिका अवस्थी, यशवंत गोरख, जमुना कश्यप,  यशवंत साहू ,नगर उप प्रमुख कमलेश कुमार गुप्ता ,नीलमणि, द्वारिका ,परदेसी साहू ,प्रमोद आदि मौजूद रहे।