Loading ...
बिलासपुर

अरपा नदी का दोहन रुक नहीं रहा,रोज निकाली जा रही रेत,जिम्मेदार अधिकारी सो रहे कुंभकरण की गहरी नीद

बिलासपुर। अरपा नदी बिलासपुर शहर की जीवनदायिनी नदी मानी जाती है,जो लगातार सूखते जा रही है। कभी बिलासपुर शहर में पानी की कोई कमी नहीं होती थी लेकिन आज शहर के सभी नदी, तालाब, बोर लगातार सुख रहे है । वाटर लेबल हर वर्ष कम होते जा रहा है। पूरे शहर ने आज जल संकट बना हुआ है । ऐसे में बिलासपुर शहर की जीवनदायिनी नदी हमारी अरपा को बचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य के साथ दायित्व भी है । लेकिन धरातल में देखे तो अरपा नदी का दोहन हर रोज हो रहा है। रोज अरपा नदी से अवैध रेत निकाली जा रहा है।

वही खनिज विभाग के जिम्मेदार मौन है और कुंभकरण की गहरी नींद में सोए हुए है। रेत माफिया हर सुबह यहां ट्रैक्टर से रेत निकाल कर अपनी सुरक्षित जगह में डंप कर रहे है। और बिल्डरों एवं ठेकेदारों की मांग के अनुसार उन्हें महंगे दामों में बेच रहे है।

आज सुबह ही एक ऐसा मामला देखने को मिला। जहां एक रेत माफिया नदी से रेत निकाल कर नर्मदा नगर के एक मकान में गिराया जिसकी पूरी वीडियो हमारे पास उपलब्ध है। जल्द ही उस रेत माफिया का नाम भी उजागर करेंगे।