Loading ...
बिलासपुर

० बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक में राज गीत नहीं गाए जाने को लेकर हुआ बड़ा बवाल ० सिवरेज का मुद्दा सामान्य सभा में एक बार फिर उठा ० कांग्रेस के पार्षदो ने आखिरकार सुपर महापौर किसे कहा पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य संभा की पहली बैठक 15 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभागार में हुई। सभा की बैठक अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देर से शुरू हुई। बैठक में महापौर,पार्षदगण एवं नगर निगम कमिश्नर पहले पहुंच गए थे जबकि सभापति देर से आए। और उनके आते ही लगभग 12 बजकर 12 मिनट में सभा की कार्यवाही शुरू की गई ।


सामान्य सभा की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू करने की घोषणा हुई। तभी विपक्ष की पार्षद शहजादी कुरैशी ने राष्टगान के बाद राज गीत गवाए जाने की बात कहने लगी। सत्ता पार्टी ने इस बात को अनदेखा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाने लगे। जिस पर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। विपक्ष कहने लगे कि जब पिछले पांच वर्षों से यह राज गीत हर शासकीय कार्यक्रमों में गवाया जा रहा था तो आज आपत्ति क्यों? इस बीच बीजेपी के कुछ पार्षदों ने वन्देमातरम गाने गवाने की भी बात भी कहने लगे। और फिर इसी बात को लेकर कुछ देर तक तीखी बहस होने लगी और सभा में जय श्री राम,वन्देमातरम के नारे लगने लगे। तब सभापति ने सबको शांत कराया और सभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

सभा की शुरुआत में महापौर पूजा विधानी के द्वारा स्वागत भाषण दी गई। विपक्ष की ओर से शहजादी कुरैशी ने उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम सभा चलाने में विपक्ष के साथ है लेकिन जब आप 5 साल राज गीत को गाए तो फिर आज क्यों नहीं? ये बता रही है कि आप के मन में विपक्ष (कांग्रेस) के प्रति भावना कैसी है। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में पार्षद, पार्षद पति और पति (अशोक विधानी को कहा) कहकर संबोधित की। जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाको से गूंज उठा।

इसके बाद सभापति विनोद सोनी के द्वारा प्रश्नकाल लगभग 12 बजकर 26 मिनट में शुरू करने की घोषणा की गई। जो 1 घंटे के लिए रखा गया । विपक्ष की ओर सर्वप्रथम पार्षद भरत कश्यप ने सवाल किया उन्होंने महापौर से पूछा कि सिवरेज का एक्सटेंशन कब तक का किया गया है एवं उसके बकाया पेमेंट के संबंध में सवाल किया.जिस पर महापौर ने जवाब दिया कि सिवरेज कंपनी की 4:61 करोड़ बकाया है,सिवरेज के काम को नया टेंडर देकर जल्द पूरा कराया जाएगा। 


वही पार्षद संतोषी रामा बघेल ने अपने वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान नहीं पाने वाले लोगों का मुद्दा उठाया। जिस पर महापौर ने जवाब दिया कि नए मकानों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। सभी गरीब परिवारों को जल्द मकान मिलेगा।

पार्षद आशीष गुप्ता ने प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन द्वारा किस्त में पटाने की सुविधा देने की मांग की। जिस पर जवाब आया कि प्रॉपर्टी टैक्स को किस्त में ऑनलाइन पटाने की कोई प्रावधान फिरहाल उपलब्ध नहीं है।


0 फॉगिंग को लेकर हुआ बड़ा बवाल 0


वार्डो में फॉगिंग नहीं होने एवं नाली के लारवा को नष्ट करने की व्यवस्था नहीं होने को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी पार्षदगण फॉगिंग महीने में 2 बार होने की बात कर रहे थे जबकि कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि उनके वार्डो में कभी फॉगिंग करने कोइ आता ही नहीं।  जिस पर बहुत देर तक नोक झोंक होते रही।


0 विपक्ष के सवालों का पार्षद विजय ताम्रकार जवाब देते दिखे 0


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस पार्षदों के सवालों का जवाब नगर निगम के MIC मेंबर या महापौर को देना था लेकिन उनकी ओर से सारे सवालों का जवाब पार्षद विजय ताम्रकार द्वारा दिया जा रहा था । जिस पर विपक्ष के लोगो ने बार बार आपत्ति की लेकिन फिर भी वह बार बार वही जवाब देने खड़े हो जा रहे थे।

0जब कमिश्नर अमित कुमार को जवाब देनी पड़ी0


तिफरा के पार्षद श्याम कार्तिक वर्मा ने रायपुर  सेक्टर D तिफरा की अधूरी रोड निर्माण का मुद्दा उठते हुए कहा कि यह रोड टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के ले आउट में है ,तो फिर यह निजी जमीन कैसे हो गया है। आज इस रोड का निर्माण इसलिए लंबित है कि मामला कोर्ट में है तो क्या नगर निगम में कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा? इस सवाल का जवाब देने सभापति ने कमिश्नर को कहा तो कमिश्नर अमित कुमार ने इस पर कहा कि संभाग कमीशन ने ये ले आऊट निरस्त कर दिया है, बिल्डर को पार्टी को मुआवजा देना होगा।

विपक्ष ने पार्षद विजय ताम्रकार को कहा सुपर महापौर


जब भी विपक्ष कोई सवाल एमआईसी मेंबर या महापौर से कर रहे थे तो सभा में इसका जवाब पार्षद विजय ताम्रकार द्वारा दिया जा रहा था। जिससे विपक्ष को लगने लगा कि अब चुनी हुई महापौर नाम मात्र की महापौर है और सुपर महापौर तो विजय ताम्रकार ही है,तब कांग्रेस के पार्षदगण उन्हें सुपर महापौर के नाम से पुकारने लगे।

पार्षद किरण टंडन ने अपने वार्ड के तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की जिस पर महापौर ने जवाब दिया कि इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है,राशि स्वीकृत होने के पश्चात सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।


शहजादी कुरैशी ने पूछा कि स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी कौन है। क्या स्मार्ट सिटी में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी काम नहीं कर रहे। क्या नगर निगम को स्मार्ट सिटी से कोई लेना देना नहीं है। नगर निगम स्मार्ट सिटी के कामों में इनवाल्व है या नहीं? इसका भी जवाब नगर निगम कमिश्नर द्वारा दी गई उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नगर निगम से अलग है।

पार्षद अनिता हिमांशु कश्यप ने सवाल किया कि अरपा ने बन रहे बैराज का कार्य कब तक पूर्ण होगा । जिसके जवाब में महापौर ने कहा कि यह नगर निगम से संबंधित नहीं है।


पार्षद दिलीप कोरी ने अपने क्षेत्र के तालाब सौंदर्यीकरण की मांग की ,जिस पर जवाब आया कि 1 करोड़ का प्राक्कलन तैयार है वित्तीय स्वीकृत के लिए भेजा गया है,राशि आने के बाद सौन्दरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।


पार्षद संगीता परिहार ने पेय जल की समस्या की बात रखी उन्होंने कहा कि पाइप लाइन खराब है लोग दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे। जिसके जवाब में कहा गया कि नई पाइप लाइन बिछाना पड़ेगा बजट प्राप्ति के बाद कार्य कराया जाएगा। इसी दौरान विपक्ष ने एक बार फिर हंगामा मचाते हुए कहा कि पानी की समस्या को तत्काल ठीक करे तो महापौर ने जवाब देते हुए कहा कि बिलासपुर नगर निगम हमको 0 में मिला है । थोड़ा समय दे सब काम होगा। इसी दौरान एक बार फिर जोरदार हंगामा हो गया और पार्षदगण सदन की कार्यवाही चलने के लिए विपक्ष को शांत रहने की बात कहने लगे तब पार्षद शहजादी कुरैशी ने कहा कि विपक्ष को सुनो, पिछले पांच साल विपक्ष महापौर की गाड़ी में घूम रहे थे विपक्ष की भूमिका ने नहीं थे।
तब एक बीजेपी पार्षद ने महादेव और शराब घोटाले की बात कहने लगे जिस पर शहजादी कुरैशी भड़क गई और कहा की जो सदन में नहीं है उसकी कोई बात नहीं करे अन्यथा हम भी 6 वर्षीय बच्ची के बलात्कार का मुद्दा उठाने लगेंगे।