Loading ...
बिलासपुर

9 मई को “फन वर्ल्ड” का उद्घाटन

बिलासपुर। एग्जाम खत्म होने के बाद अब बच्चो की गर्मियों की छुटी शुरू हो गई है। बच्चे मौज मस्ती में डूबे है। ऐसे समय में शहर के साइंस कॉलेज मैदान में लगा फन वर्ल्ड बच्चो के मनोरंजन को दुगुना करने वाली है।

फन वर्ल्ड के संचालक सलीम भाई ने बताया कि इस बार के फन मेला मे लोगो को कुछ अलग देखने को मिलेगा।  इस बार रशियन जल परी मेले की खास होगी। जिसमें रशियन लड़कियां मछली के रूप में पानी में तैरकर करतब दिखाएंगे। जिसे देखने एक बार शहर के लोगो की जरूर आना चाहिए।


सलीम भाई ने बताया कि इस मेले में लोग  मनोरंजन के साथ खाने पीने की चटपटी चीजे एवं शॉपिंग का भी भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

इस मेले का उद्घाटन 9 मई शाम को नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं महापौर पूजा विधानी के  द्वारा की जाएगी।