“साथी हाथ बढ़ाना” की मदद से आज 3 आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को मिला मेडिकल में प्रवेश

बिलासपुर। अक्सर हमने देखा है कि कई ऐसी संस्थाए है जो किसी की छोटी सी भी मददत कर दे तो उसे अखबारों में छपवाकर खूब पब्लिसिटी बटोरना चाहता है। लेकिन आपको बता दे कि शहर की एक ऐसी संस्था भी है जो पर्दे के पीछे रह कर आज कई जरूरत मंद लोगों का मदद कर उनका भविष्य संवारने का काम कर रही है।

घरेलू महिलाओं के द्वारा संचालित NGO “साथी हाथ बढ़ाना” एक ऐसी संस्था है जो पर्दे के पीछे रहकर लगातार जरूरतमंद लोगों का मदद करते आ रही है। हाल ही में उसके आर्थिक सहयोग से आज 3 आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चे NEET Qualify कर प्रदेश के अलग अलग मेंडिकल कॉलेजों में डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे है।

इन बच्चो में संध्या कश्यप है जो की आज पंडित जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज रायपुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है,उसी तरह रिया चंद्राकर स्वर्गीय बली राम कश्यप शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय , जगदलपुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसी तरह राम लोचन साहू जो कि तखतपुर के एक छोटे से गांव सिलतरा से आते है, प्रतिभान होते हुए भी पैसे के अभाव में आगे कोचीन का फीस नहीं दे पा रहे थे। उनका last scour 447 आया था सभी को भरोसा था कि वे इस बार जरूर NEET का परीक्षा पास कर लेंगे।

इसी दौरान “साथ हाथ बढ़ाना” को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने उनकी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया और उनकी कोचीन की लगभग 80 हजार की फीस भरकर उनका सहयोग किया। जिससे वे NEET में 559 अंक के साथ सलेक्ट हुए। आज वह रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है।

“साथी हाथ बढ़ाना” के इस सहयोग से उसे इतनी प्रेरणा मिली कि आज उन्होंने भी संकल्प लिया है कि वे भी इसी तरह गरीब प्रतिभान बच्चों को उनकी शिक्षा में मदद करेंगे।

“साथी हाथ बढ़ाना” की टीम में अध्यक्ष मीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनीता अग्रवाल, सचिव ज्योति सुल्तानिया,सह सचिव राखी अग्रवाल कोषाध्यक्ष शीलू मिनोचा, सदस्य सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सरिता आर. अग्रवाल, सुम्मी भाटिया, रिक्की भाटिया, प्राची अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल, निशु भाटिया, नेहा अग्रवाल, आरती सिंह, सुनीता अग्रवाल आदि लोग है।
ये सभी महिलाएं मिलकर प्रतिमाह एक निश्चित सहयोग राशि आपस में जमा करते है और उसी सहयोग राशि से आर्थिक रूप से कमजोर जरूरत मंद लोगों की यथा संभव मदद करने का प्रयास करते है। इनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई जरूरत मंद लोगों को मददत पहुंचने का कार्य आज कई वर्षों से जारी है।