शहर में ठेला हटाए जाने के विरोध में ठेला वालो ने घेरा कलेक्ट्रेड

बिलासपुर। शहर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में अव्यवस्थित तौर पर कही भी लगे ठेलो को हटवा कर उसे एक जगह सुनिश्चित करने की योजना बनाई है।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए शहर में कही भी ठेला लगाने वालो का ठेला जप्त एवं 10 हजार की जुर्बाना लगाया जा रहा है। जिसके विरोध में आज 200 के लगभग ठेले वालो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ठेला संचालकों ने बताया कि अभी शासन दवारा जो आदेश जारी किया गया है उससे हजारों लोगो कि रोजी एवं जीवन यापन में बहुत फर्क पड़ेगा बिलासपुर शहर में 1000-2000 ठेला वाले होंगे जो कि मेहनत करके अपना जीवन यापन करते है। उनके लिए शहर में दुकान खरीद पाना या किराये से लेना संभव नहीं है क्योंकि कोर्ड भी दुकान का किराया 20000-25000 रुपए से कम नहीं है साथ ही 1,00,000 रुपये पगडी कि व्यवस्था 10000-15000 कमाने वाले लोग कहा से करेंगे.
ठेला संचालकों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दवारा कई बार ये कहा गया है कि एक ठेले में चाय-भजिया बेचने वाला भी 15000 रुपये प्रति माह कमा रहा है, वो भी एक रोजगार है. इतनी बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को देखते हुए भी सरकार का ऐसा निर्णय लेना गलत है। इससे हमारा रोजी रोजगार न छीन जायेगा।
